YOUTH RED CROSS    Serve for Humanity

महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से जहां युवा वर्ग समाज के कल्याण के लिए अपनी प्रतिभा, कौशल, ज्ञान, क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही यूथ रेड क्रास का प्रमुख उद्देश्य लोगो की स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता पर ध्यान केंद्रित करते हुए रेडक्रॉस स्वयंसेवक सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से राष्ट्र और समाज के कल्याण हेतु योगदान करना है।

➡️ महाविद्यालय में यूथ रेडक्रास मंच प्राचार्य डॉ0 अजिता दीक्षित के कुशल निर्देशन में आगे बढ़ रहा है।

➡️ महाविद्यालय यूथ रेडक्रास प्रभारी डॉ0 रंजना सिंह के द्वारा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को इसमें पंजीकृत कर इसके उद्देश्य को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यूथ रेड क्रॉस की गतिविधियाँ

✅ स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता प्रदान करना।
✅ नशीली दवाओं व एन्टीड्रग्स के बारे में जागरूकता अभियान बढ़ाना।
✅ स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता।
✅ दूसरों की सेवा, घायलों/बीमारों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना।
✅ आपात स्थिति के दौरान राहत कार्य
✅ रेड क्रॉस आंदोलन का प्रसार, मित्रता का विकास करना।
✅ साम्प्रदायिक सद्भाव, साक्षरता अभियान/युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम कराना।
✅ नागरिक के उत्तरदायित्वों को समझाना एवं स्वीकार कराना।

In-charge Youth Red Cross :Dr. Ranjana Singh (Assistant Professor, Dept. of English)